अगली ख़बर
Newszop

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेरिल मिचेल के 6,000 रन पूरे

Send Push
image न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अपनी 41 रन की पारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन पूरे कर लिए। न्यूजीलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन का आंकड़ा छूने वाले मिचेल 15वें क्रिकेटर हैं।

तीसरे टी20 में मिचेल ने 24 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 41 रन की पारी के दौरान अपने देश के लिए खास उपलब्धि हासिल की।

मिचेल न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। कुल 176 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की 183 पारी में 39.42 की औसत से 6,032 रन हो गए हैं, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 190 है। मिचेल ने 88 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27.00 की औसत और 138.80 की स्ट्राइक रेट से 1,674 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से आठ अर्धशतक निकले हैं। वनडे फॉर्मेट में 55 मैचों की 50 पारियों में उन्होंने 51.60 की औसत से 2,219 रन बनाए हैं। इस दौरान 6 शतक और 11 अर्धशतक उन्होंने लगाए हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन है। मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए 33 टेस्ट की 53 पारियों में 44.56 की औसत से 2,139 रन बनाए हैं। इस दौरान पांच शतक और 15 अर्धशतक उनके नाम है। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 190 रन है।

तीसरे टी20 में मिचेल ने 24 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 41 रन की पारी के दौरान अपने देश के लिए खास उपलब्धि हासिल की।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने बनाए हैं। विलियमसन ने 373 मैचों की 443 पारियों में 19,107 रन बनाए। इस दौरान 48 शतक और 102 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। विलियमसन की गिनती न सिर्फ न्यूजीलैंड बल्कि दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं।

Article Source: IANS
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें