जालोर सहित जिलेभर में शुक्रवार रात को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तेज हवाओं के कारण तारों में बार-बार फाल्ट आने से जालोर जिला मुख्यालय पर करीब 8 घंटे बिजली गुल रही। जिससे आमजन को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। आज भी जिले के कई हिस्सों में तूफान और बारिश की संभावना है। बता दें कि जालोर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
जिसके चलते दो दिनों से जिले के कई हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई है। और आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। शुक्रवार को दिनभर बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जिसके चलते जालोर का दिन का तापमान 2.3 डिग्री गिरकर 37.9 डिग्री और रात का तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार रात करीब 12 बजे से 35-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के असर से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली।
हवा के कारण जालोर में 8 घंटे तक बिजली गुल रही, आमजन परेशान
जालोर में शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक मौसम में बदलाव आया और 35 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे शहर में कई जगह बिजली के तारों में फॉल्ट आ गया, जिससे जालोर में करीब 8 घंटे तक लगातार बिजली गुल रही। जिससे आमजन को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में आज भी तूफान के साथ बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में रात को 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। आज भी जिले के कई इलाकों में तूफान, बिजली चमकने और हल्की बारिश हो सकती है।
You may also like
Covid Update : भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले बढ़कर 3,700 से अधिक, बीते 24 घंटों में कोरोना से 2 मौतें..
एसएसएफ ने गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने एवं तस्करों के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए आवाज बुलंद की
जम्मू में स्मार्त संप्रदाय 6 जून, वैष्णव संप्रदाय 7 जून को रखेगा निर्जला एकादशी व्रत
हिस्ट्रीशीटर जहूर हुसैन खोखरी के साथ गिरफ्तार
जम्मू में मनाया गया विश्व ब्राह्मण दिवस, आचार्य चाणक्य को अर्पित की गई श्रद्धांजलि