देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात जुटे हमारे वीर जवानों के सम्मान में आज शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।आज शाम 4 बजे तिरंगा यात्रा निकलेगी। यात्रा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगी। फिर शहीद स्मारक, गवर्नमेंट हॉस्टल, एमआई रोड पर इसका समापन होगा। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत बजाए जाएंगे और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य देश के वीर जवानों का सम्मान करना और मौजूदा हालात में जनता को एकजुटता का संदेश देना है।
कांग्रेस संगठन महासचिव सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवारी, पूर्व सांसद, विधायक, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस से जुड़े सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, छात्र नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
यात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता यह संदेश देना चाहते हैं कि संकट की घड़ी में पूरा देश सेना के साथ एकजुट है। साथ ही यह यात्रा नागरिकों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी देगी। इस यात्रा में हर वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि तिरंगे की गरिमा और सैनिकों के बलिदान को लोगों तक पहुंचाया जा सके।
You may also like
योगी का नया उत्तर प्रदेश: 8 लाख नौकरियाँ, शिक्षा में क्रांति!
गर्मी में खेत खाली छोड़ने के बजाये यह सब्जी लगाए, 10 हजार रु रोजाना होगी कमाई, 45 दिन में खेत होगा खाली ˠ
राष्ट्रीय हित में बड़ा फैसला, मीडिया को मिली ये हिदायत, दुश्मनों तक पहुंच सकती है जानकारी
7th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग जल्द: वेतन बढ़ेगा, लेकिन कई पुराने भत्ते हो सकते हैं खत्म
टॉवल ढोते समय पानी में मिला दें ये चीजें.. बदबू और किटाणु दोनों का नामोनिशान मीट जाएगा ˠ