ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में चंद्रमा। वृष राशि में सूर्य, बुध। मिथुन राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। सिंह राशि में केतु। कुंभ राशि में राहु। मीन राशि में शुक्र, शनि गोचर कर रहे हैं।
राशिफल (Horoscope)-
मेष- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी चीजों का दान करें।
वृष- चिंताजनक सृष्टि का सृजन होगा। मन अप्रसन्न रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। प्रेम, संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।
मिथुन- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी चीजों को अपने पास रखें।
कर्क- शासन-सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल चीजों को अपने पास रखें।
सिंह- भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा। प्रतिष्ठा पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- परेशानियों का समय है। कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी है। चोट लग सकती है। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आनंदमय जीवन जिएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करें।
वृश्चिक- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह विच्छेद भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान औसत है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर- मकर राशि की स्थिति अच्छी बताई जा रही है। माता का साथ मिलेगा। जमीन, मकान, वाहन खरीदने का समय है। घरेलू सुख में थोड़ी बाधा दिख रही है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। काली जी की प्रार्थना करते रहें।
कुंभ- व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। अपनों का साथ मिलेगा। साहस रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तुएं अपने पास रखें।
मीन- धन का आगमन होगा। कुटुम्ब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी की प्रार्थना करना आपके लिए शुभ रहेगा।
You may also like
घर में अकेली सो रही थी महिला मौका पाकर पड़ोसी ने किया ऐसा घिनौना काम, जानकर आप भी....
अटल आवासीय योजना की बड़ी खबर! अगले माह चाचियावास में 191 सामान्य प्लॉट के लिए शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
आप भी जरूर बनाए राजस्थान की इस जगह घूमने की प्लानिंग
26 और 27 मई को गुजरात दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
महाराष्ट्र के इन दो दोस्तों ने कबाड़ी से ली प्रेरणा और शुरू किया कबाड़ का बिजनेस, आज लाखों की होती है कमाई