Top News
Next Story
Newszop

Pali सरदारसमंद बांध के नहरों की होगी मरम्मत, विधायक कोष से दिए 12 लाख रुपए

Send Push
पाली न्यूज़ डेस्क, पाली जिले का दूसरा सबसे बड़ा सरदारसमंद बांध। जो 30 साल बाद इस बार छलका। उस बांध के पानी से सिंचाई होने पर 20 गांवों के किसानों के घरों में खुशियां छाएंगी। खारड़ा बांध भी ओवरफ्लो हुआ। उससे भी गांवों में सिंचाई होनी है। इसमें बड़ी बांधा थी, कच्ची व क्षतिग्रस्त नहरें। इनकी मरम्मत के लिए विधायक भीमराज भाटी की ओर से 12 लाख रुपए की अनुशंसा की गई है। वहीं खारड़ा बांध से निकलने वाली नहरों के लिए 8 लाख की अनुशंसा का पत्र मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को सौंपा है।

सरदारसमंद बांध से खेतों तक बनी 77 किमी की वितरिकाएं कच्ची है। इस कारण बांध से सिंचाई का पानी देने पर छीजत में ही अधिक मात्रा में पानी चला जाता है। इस बार बरसात अधिक होने के कारण वितरिकाएं अधिक क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है। ऐसे में 20 गांवों के किसानों को बांध भरने के बाद भी उतना पानी मिलने की आस नहीं थी, जितना मिलना चाहिए। इसे लेकर  खुशी बांटने को आतुर, नहरें देंगी दर्द... शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इस पर नहरों के मरम्मत के लिए अनुशंसा की गई है।

इस तरह वितरित होता है पानी

सरदारसमंद बांध से निकलने वाली मुख्य नहर से दो तरफ पानी की नहर व वितरिकाएं है। वितरिकाओं से एक नहर चन्दलाई की तरफ जाती है। वहीं दूसरी नहर दुदिया, ढाबर आदि गांवों की तरफ निकलती है। इसी पर सबसे अधिक खेतों में फसलों की सिंचाई निर्भर है। दुदिया-ढाबर गांवों की तरफ जाने वाली नहर आगे चलकर दो भागों में बंटती है और खेतों तक पानी पहुंचता है।सरदारसमंद बांध से सरदारसमंद, नई ढाणी, इन्द्रों की ढाणी, काला पीपल की ढाणी, निम्बली उड़ा, बागड़िया, दुदिया, ढाबर कलां, ढाबर खुर्द, बांड़ाई, मंडली दर्जीयान, अरटिया, भाकरीवाला, पीपलिया की ढाणी, झीतड़ा, मांडपुरिया, चंदलाई व एसएस फार्म में सिंचाई होगी। वहीं खारड़ा से खारड़ा, गाजनगढ़, बाण्डाई, चोटिला, बिठू, मोरिया आदि के किसानों को लाभ होगा।

बैठकों में तय होगा कितना मिलेगा पानी

मेह बाबा की मेहबानी से इस बार जिले के 31 बांध ओवरफ्लो हुए थे। कई बांध पूरे भरे। उन बांधों से सिंचाई का पानी देने के लिए जल वितरण समितियों की बैठक होगी। सरदादरसमंद बांध से पानी देने को लेकर बैठक 25 अक्टूबर सुबह 11 बजे राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत सरदारसमंद भवन में होगी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एनके बालोटिया ने बताया कि गिरोलिया बांध समिति की बैठक 28 अक्टूबर सुबह 11 बजे राउप्रावि गिरोलिया, हेमावास बांध की 19 अक्टूबर सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार व खारड़ा बांध की बैठक 26 अक्टूबर सुबह 11 बजे खारड़ा बांध निरीक्षण गृह पर होगी।

Loving Newspoint? Download the app now