Top News
Next Story
Newszop

Jhunjhunu मिनी धनतेरस आज, बाजार तैयार, होगी धन की बरसात

Send Push

झुंझुनू न्यूज़ डेस्क, झुंझुनू धनतेरस से पहले गुरुवार को गुरु पुष्य नक्षत्र पर बाजार में जमकर खरीदारी होगी। इसे लोग मिनी धनतेरस भी बोल रहे हैं। महामुहूर्त के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। शुभ नक्षत्र में बाजार में धन वर्षा होगी। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से गुरु पुष्यमृत का योग बना है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्ध योग होने से बाजार में बूम आएगा ।लोग खरीदारी करने उमड़ेंगे। धनतेरस से पहले यह शुभ मुहूर्त बना है। इसमें नवीन गृह प्रवेश, नवीन व्यापार के आरंभ ,नए वाहन ,आभूषण खरीदना शुभ फलदाई रहता है। दिवाली आने से पहले ही घर की साज सजावट करने के साथ लोग घर की जरूरत का सामान भी खरीदते हैं. वैसै तो दिवाली से पहले फ्रिज, टीवी, वाहन आदि खरीदने के लिए धनतेरस का दिन ही शुभ माना जाता है. लेकिन इस बार धनतेरस से पहले ही गुरु पुष्य योग बन रहा है। जिसमें खरीदारी करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस विशेष योग में खरीदारी करने पर व्यक्ति को पूरे साल लाभ के अवसर प्राप्त होते हैं।

कब बनता है यह योग

गुरु पुष्य योग को अमृत योग भी कहा जाता है क्योंकि इस योग में किए गए कार्यों में सफलता और शुभता में वृद्धि होती है। पुष्य नक्षत्र जब गुरुवार के दिन पड़ता है, तब वह गुरु पुष्य योग कहलाता है। पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों को राजा भी कहा जाता है और इस नक्षत्र में किया गया कोई भी शुभ कार्य हमेशा शुभ फलदायी माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि हैं, इसलिए पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान हैं।

मेष और वृश्चिक राशि- लाल रंग की वस्तुओं की खरीदारी करना अच्छा रह सकता है। इससे आरोग्य की प्राप्ति होगी।

वृष और तुला - सफेद वस्तु, चांदी के बर्तन, आभूषण, चांदी का सिक्का, सफेद रंग के वाहन, कपड़े, मेकअप और सुगंधित इत्र की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन और कन्या - इन्हें हरा रंग प्रेरित करता है। ऐसे में पन्ना रत्न, हरी सब्जी, हरा अनाज जैसे मूंग, कृषि से जुड़े उपकरण और हरे कपड़े की खरीदारी करना शुभ फलदायी रहेगा।

कर्क - चांदी के सिक्के, गहने, सफेद चमकीला बर्तन, मोती-रत्न आदि की खरीदारी करना शुभ फलदायक रहेगा।

सिंह- चटक लाल रंग का सामान खरीदें। लाल कपड़े, मानक रत्न, स्वर्ण और तांबे की धातुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु और मीन - पीले-सुनहरे रंग की वस्तुओं की खरीदारी शुभ फल दे सकती है।

मकर और कुंभ- काला और नीला रंग शुभ है। लोहा, स्टील, नीलम, भूमि, मकान, दुकान, स्थापत्य कला, मूर्ति आदि खरीद सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now