जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर इंद्रा कॉलोनी प्रतापनगर निवासी महेंद्र कुमार राठौड़ (26) की अफ्रीका के किंशासा डीआर कांगो में मौत हो गई। परिवार को देह का इंतजार है। महेंद्र के भाई मनीष ने बताया मृतक महेंद्र 15 महीने पहले, 25 जुलाई 23 को काम के सिलसिले में मुंबई होकर अफ्रीकी देश के किंशासा डीआर कांगो शहर में काम के लिए गया था। वह वहां पर शिव शक्ति सरल कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने लगा। उससेमनीष ने बताया कि परिवार में माता-पिता, मैं, पत्नी और छोटा भाई है। हम सभी प्राइवेट काम करते हैं। परिवार में किसी के पास पासपोर्ट नहीं है, जो वहां जाकर बॉडी ला सकें। ना ही इतने पैसे हैं कि टिकट करवा सकें। इसलिए सरकार से मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं कि मेरे भाई की बॉडी को जोधपुर लाने में मदद करें।
लगातार बातचीत होती थी। कुछ दिन पहले उसकी कंपनी के सदस्य का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया जाएगा। उसे अस्पताल में भर्ती किया है। शनिवार दिन के समय एक बार बात हुई तो उन्होंने कहा कि तबीयत में सुधार है। देर रात करीब 1:55 बजे फोन आया, जिसमें बताया कि अस्पताल से बोल रहे हैं। आपके परिवार के सदस्य महेंद्र की मौत होगई है। भाई जिस कंपनी में काम कर रहा था, सुबह उसके मालिक गिरिश वाधवानी का फोन आया। उन्होंने कहा कि महेंद्र की डेथ हो गई है। उसका अंतिम संस्कार यहीं करवा लो। मैंने बॉडी जोधपुर भेजने को कहा। इस पर वो डराने लगे कि 24-25 दिन लग जाएंगे। यहां कई गंभीर बीमारियां हैं। हमें शक है कि भाई के साथ कुछ गलत हुआ है। सरकार हस्तक्षेप कर मुझे मेरे भाई की बॉडी दिलाए।
You may also like
रोडवेज में होगी 6000 रोडवेज चालकों की भर्ती जानें योग्गता और वेतन
Admit Card 2024- MPESB ने नर्सिंग परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड़
Answer Key 2024- JSSC ने CGL परीक्षा 2023 की अंतिम उत्तरकुंजी जारी की, जानिए कैसे कर सकते हैं डाउनलोड़
मध्य प्रदेश के उपचुनाव में मुकाबला रोचक होने के आसार
Health Tips- क्या आपके गले में बार बार बलगम जम रहा हैं, तो इन बीमारियों के हो सकते हैं संकेंत