Next Story
Newszop

भागलपुर में कार्ल मार्क्स की जयंती मनायी गयी

Send Push
image

भागलपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय नागेश्वर भवन भीखनपुर भागलपुर में सोमवार को कार्ल मार्क्स की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कार्ल मार्क्स दुनिया के महान दार्शनिक और चिंतक थे। जिन्होंने दुनिया में क्रांतिकारी विचार दिया। मार्क्स ने दुनिया में शोषण के विभिन्न रूपों को उजागर किया और शोषण मुक्त समाज की स्थापना के लिए एक वैज्ञानिक रास्ता बताया।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मार्क्स के विचार ज्यादा प्रासंगिक है। आज दुनिया में अमीरी और गरीबी की खाई बहुत अधिक बढ़ गई। दुनिया की संपत्ति चंद कारपोरेट घरानों के हाथों में सिमट गया है, जिसके चलते बेरोजगारी और गरीबी तेजी से बढ़ी है। दुनिया में असमानता को दूर मार्क्स के बताए रास्ते पर चल कर ही खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर प्रो उपेंद्र साह, भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य डा सुधीर शर्मा, मनोहर शर्मा, देवचंद झा, अभिमन्यु मंडल, अवधेश राय, संतोष कुमार, गोपाल राय, दिलीप कुमार, श्रावण कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन कुमार ने किया।

Loving Newspoint? Download the app now