Next Story
Newszop

आज का राशिफल 20 अप्रैल 2025, : इन राशि वालों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Send Push
image

मेष
अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है। धार्मिक यात्राओं के लिये जा सकते हैं। प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी बात को लेकर चल रहा तनाव दूर होगा।

वृषभ
सेहत में थोड़ी खराबी आ सकती है।कार्यक्षेत्र में काम के बिगड़ने की सम्भावना है। पेटदर्द और गैस की समस्या हो सकती है। नयी सम्पत्ति में निवेश करने से आपको बचना चाहिये। अपनी पुरानी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है।

मिथुन
जीवनसाथी आपसे आकर्षित रहेगा। कार्यों को तय समय पर पूर्ण कर लेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काफी दिनों से रुके हुये काम पूरे हो सकते हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेने का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क
रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धैर्यवान होकर काम करें फिलहाल अधिक अपेक्षा रखना उचित नहीं है। पुराना कर्ज चुकाने के लिये दिन अनुकूल है।रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में धन लाभ होगा। पुराना कर्ज चुकाने के लिये दिन अनुकूल है। नया रोजगार मिल सकता है। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।

सिंह
किसी भी प्रकार के व्यसन व बुरी आदत से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में विचारों और सुझाव की प्रशंसा होगी। रचनात्मक कार्यों में कामयाबी मिलेगी। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। समय परिजनों की किसी बात पर क्रोध आ सकता है। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करें।

कन्या
किसी काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं। अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। योजनाओं में बदलाव आने से काम बिगड़ सकते हैं। शरीर में कोई समस्या या कमजोरी महसूस हों तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

तुला
जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। अपने बुद्धि-विवेक और कौशल का परिचय देंगे। अनावश्यक खर्चों में नियन्त्रण पा लेंगे। आप कुछ नयी स्किल सीख सकते हैं।

वृश्चिक
धन संबंधी स्थिति मजबूत होगी। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। लोग आलोचना करेंगे। गुप्त बातें किसी से शेयर न करें।

धनु
अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी। समस्याओं का समाधान होने से तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

मकर
प्रेमी जन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। किसी काम के नहीं होने से दिक्कत होगी। खानपान को लेकर सावधानी रखें। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे। अपने काम पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्रा आज न करें।

कुंभ
बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। लोग आपकी बातों से बेहद प्रभावित रहेंगे।दोस्तों की सलाह काफी काम आने वाली है। आमदनी के नये स्रोत बन सकते हैं। सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

मीन
कारोबार को लेकर बड़ा लक्ष्य बनायेंगे।प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा संस्थान के प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता के साथ अच्छे सम्बन्ध रखने चाहिये।
पं सुभाष पाण्डेय

Loving Newspoint? Download the app now